रांची जिला शिक्षा विभाग ने मई माह के 16 कार्य दिवस को 18 बताकर 863 शिक्षक शिक्षिकाओं को थमाया स्पष्टीकरण।
जिला शिक्षा पदाधिकारी रांची श्री विनय कुमार तथा जिला शिक्षा अधीक्षक रांची बदल राज के संयुक्त हस्ताक्षर से निर्गत ज्ञापांक 793 दिनांक 5.6.2026 द्वारा रांची जिले के 863 शिक्षक शिक्षिकाओं को आरोपित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है कि वह अपने कर्तव्य पर अनुपस्थित थे और उनकी हाजिरी नहीं बनी है।
इस पत्र में कहा गया है कि जिन शिक्षकों के द्वारा ई विद्या वाहिनी में मई माह के कुल कार्य दिवस 18 के विरुद्ध मात्र 10 दिन से कम उपस्थिति दर्ज की गई है वह एक सप्ताह के अंदर अपना स्पष्टीकरण देंगे कि किस परिस्थिति में आप अनुपस्थित थे। स्पष्टीकरण नियंत्री पदाधिकारी के माध्यम से मांगा गया है। वेतन रोकने की बात पत्र में कही गई है।
इस पत्र में कहा गया है कि दिनांक 29.5.2026 को उपयुक्त रांची की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान पाया गया कि जिले के 863 शिक्षक शिक्षिका अपनी उपस्थिति ई विद्या वाहिनी एप के माध्यम से मई 2026 कुल कार्य दिवस 18 में 10 दिन से कम दिन अपनी उपस्थिति बनाए हैं।
मई माह में कल 16 कार्य दिवस शिक्षकों के लिए निर्धारित था क्योंकि तीन, दस ,सत्रह मई रविवार, सोलह मई तृतीय शनिवार साथ ही दिनांक 22 मार्च 2026 से पूरा मई ग्रीष्मावकाश था । इस प्रकार में मई माह में शिक्षकों के लिए कुल 16 कार्य दिवस थे,जबकि शिक्षकों से 18 दिनों को कार्य दिवस बता कर 10 दिन से कम उपस्थिति का स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है शिक्षक बहुत परेशान है वेतन रोकने की बात पत्र में कही गई है।





