रांची। झारखंड मंत्रालय में आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मुलाकात की। यह मुलाकात एक शिष्टाचार भेंट के रूप में हुई।
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा हुई। मुलाकात को औपचारिक और सौहार्दपूर्ण बताया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात





