मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डॉ. राधाकृष्णन चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, जोल सप्पड़ में भावी डॉक्टर्स को संबोधित किया।उन्होंने कहा कि पिछले चार दशकों की तुलना में हमने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार किए हैं। विद्यार्थियों की प्रतिभा का पूरा उपयोग सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक संसाधन आवश्यक हैं। इसी दिशा में हम हिमाचल में दिल्ली एम्स जैसी सुविधाएँ स्थापित कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आप विद्यार्थी हैं, कल समाज के स्वास्थ्य की ज़िम्मेदारी आपके कंधों पर होगी। आशा है कि आप अपने ज्ञान और कौशल से चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में संवेदना एवं समर्पण के साथ अपना योगदान देंगे।
हिमाचल में दिल्ली एम्स जैसी सुविधाएं विकसित करने पर जोर: मुख्यमंत्री सुक्खू


.jpg)


