जोरहाट (असम), जोरहाट स्थित नॉर्थ ईस्टर्न रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (एनईआरआईएसटी) परिसर में देर रात भीषण आग लग गई, जिससे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संस्थान के एक भवन में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया।
बताया जा रहा है कि आग से संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।






