टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों को वर्ष 2026 में 17.5 प्रतिशत बोनस
आज दिनांक - 24/09/2026, दिन - गुरुवार को संध्या : 06:30 बजे यूनियन के कॉन्फ्रेंस हॉल में टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री - सतीश कुमार सिंह, सह-अध्यक्ष - शैलेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष-अमोद कुमार दुबे ने यूनियन के अध्यक्ष - संजीव कुमार चौधरी से टेलिफोनिक बात कर उनकी स्वीकृति ली चुकी अध्यक्ष-संजीव कुमार चौधरी शहर से बाहर हैं एवं टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों के लिए वर्ष - 2026 के बोनस की घोषणा यूनियन के सभी कर्मचारियों के समक्ष की। इस बैठक में यूनियन के सहायक सचिव-नितेश राज भी उपस्थित थे।
इस वर्ष - 2026 में टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों को 17.5 फीसदी बोनस दिया जा रहा है ।इस बोनस से यूनियन के 28 कर्मचारी लाभान्वित हुए है। इन कर्मचारियों के बीच कुल 13,60,000 रुपये का वितरण किया जाएगा । इस वर्ष बोनस की अधिकतम राशि - 68,451.60 रुपये और न्यूनतम राशि 45,246.93 रुपये है । जो 01 अक्टूबर 2026 तक उनके बैंक खातों में चला जाएगा। इस अवसर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के सभी कर्मचारियों ने अपने अध्यक्ष - श्री संजीव कुमार चौधरी, महासचिव - श्री सतीश कुमार सिंह, सह-अध्यक्ष - शैलेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष - अमोद कुमार दुबे, सहायक सचिव - नितेश राज के साथ साथ यूनियन के सभी पदाधिकारियों को बोनस के लिए धन्यवाद दिया।
*नोट : विगत वर्ष - 2025 में टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों का बोनस 18.5 प्रतिशत दी गई थी, जिसकी कुल राशि 12,47,994.44 था।*

