रांची:कहर मोर्चा के नए कानूनी सलाहकार प्रदीप गिरधारीलाल सोनी अहमदाबाद के रहने वाले हैं। पेशे से वे जज अवकाश प्राप्त किया है।
शनिवार को कहर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेरनी कहार ने प्रदीप गिरधारीलाल सोनी को कहर मोर्चा के कानूनी सलाहकार की कमान सौंप दी। सोनी को कानूनी सलाहकार बनाने पर सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। गुजरात से पहले ऐसे व्यक्ति हैं जो कहर मोर्चा से जुड़े हैं।
जज पद से सेवानृत होने के बाद अध्यक्ष गुजरात जनरल लेबर यूनियन बने।
कहर मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के अनुसार प्रदीप गिरधारीलाल सोनी को कानूनी कार्य के साथ ही राजनीति मे गहरी रूचि है। इसी रुचि के वजह से राष्ट्रीय अध्यक्ष शेरनी कहार ने सोनी जी से बात की और सदस्यता ग्रहण कराया ।
शेरनी कहार ने प्रदीप गीरधरलाल सोनी को कानूनी सलाहकार नियुक्त कर एक बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर दे रही है। साथ ही उनके इस फैसले से गुजरात में कहर मोर्चा से लोगों को जोड़ने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।
नियुक्ति से खास संदेश देने का प्रयास कर रही है। प्रदीप गीरधरलाल सोनी के जरिए गुजरात में सियासी जमीन हासिल करना चाहती है।
इसके अतिरिक्त रांची निवास मंगल पांडे को झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया ।


