पूरी दुनिया में इस मंगलवार को दोहरा झटका लगा है। अमेरिका का 10 साल का ट्रेजरी यील्ड 5% के पार चला गया है, जो 2007 के बाद पहली बार हुआ है। जब बॉन्ड का यील्ड बढ़ता है तो सरकारों और आम लोगों के लिए कर्ज महंगा हो जाता है। इसका असर पूरी दुनिया में दिख रहा है — जापान का यील्ड 30 साल के हाई पर है, जर्मनी 2009 के बाद के सबसे ऊंचे स्तर पर, और ऑस्ट्रेलिया में 5.41% तक पहुंच गया है। दूसरी तरफ कच्चा तेल फिर से भड़क गया है। ब्रेंट क्रूड $107 और US क्रूड $102 के ऊपर है। वजह है मिडिल ईस्ट — यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर नए हमले किए हैं और सऊदी की ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन पर ड्रोन हमला हुआ है, जिससे रोज़ के 4-5 मिलियन बैरल तेल की सप्लाई पर खतरा है। जहाजों को अब अफ्रीका के चक्कर से जाना पड़ रहा है, जिससे 22 दिन extra लग रहे हैं। इसी वजह से US फेडरल रिजर्व आज से अपनी मीटिंग शुरू कर रहा है और 90% चांस है कि वो ब्याज दरें बढ़ाएगा — जो 2023 के बाद पहली बढ़ोतरी होगी।


