BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

जरूरतमंदों की मदद ही सच्ची मानव सेवा है


पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत डमजुड़ी निवासी द्रौपदी कारेक का इलाज भुवनेश्वर स्थित AIIMS अस्पताल में चल रहा है। उनकी सर्जरी में करीब 4–5 लाख रुपये का खर्च होना है। आयुष्मान योजना का अप्रूवल नहीं मिलने के कारण उनकी सर्जरी दो बार टल चुकी थी, जिससे परिजन काफी परेशान थे।
परिजनों ने समाजसेवी गौरांगो दत्ता से संपर्क किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए आयुष्मान टीम से संपर्क कर आज ही आयुष्मान अप्रूवल कराया गया। अब द्रौपदी कारेक की आज ही सर्जरी होने जा रही है।
🙏 समय पर मदद से एक जरूरतमंद परिवार को बड़ी राहत मिली।
मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं।
#मानव_सेवा #जरूरतमंदों_का_साथी #गौरांगो_दत्ता #आयुष्मान_भारत #AIIMS #बहरागोड़ा #पूर्वी_सिंहभूम