BREAKING NEWS

logo

नशा का जो हुआ शिकार,उजड़ा उसका घर परिवार


नशा का जो हुआ शिकार उजड़ा उसका घर परिवार, घड़ा बर्तन फोड़ दो शराब पीना छोड़ दो आदि नारों के बीच रविवार को चैनपुर प्रखंड क्षेत्र केबुढ़ीवीर मैं निकली नशा मुक्ति जागरूकता रैली बुढ़ीवीर गांव में स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने नशामुक्ति जागरूकता रैली निकाली। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। रैली बुढ़ीवीर राम मंदिर चौक से निकलकर गांव के विभिन्न चौक चौराहों व गली कूचों का भ्रमण करते हुए वापस लौटी। रैली में शामिल महिलाएं यह संदेश सुबह शाम नशा मुक्त हो आवाम, नशे की छोड़ दो रीत सभी खुशी की गाओ गीत सभी, नशा से बचना है सुंदर जीवन जीना है, आदि स्लोगन लिखी तख्तियां लिए चल रही थी। मौके पर बीआरपी सुनीता देवी ने कहा कि शराब के चलते कई घर परिवार बर्बाद हो रहे हैं। कमाई का एक बड़ा हिस्सा शराब में चला जाता है। इसे लेकर परिवार में मारपीट की नौबत भी आ जाती है। उन्होंने नशा मुक्ति के लिए सभी से आगे आने की अपील की। सक्रिय महिला संगीता देवी ने कहा कि शराब परिवार की तबाही का कारण बन जाता है।इसकी लत छोड़कर खेती गृहस्थी व बच्चों के भविष्य के पर ध्यान दें। कार्यक्रम का आयोजन निर्मला आजीविका महिला एसएसजी की ओर से किया गया था। कार्यक्रम संचालन में शारदा देवी, सविता देवी, देवंती देवी, प्रेमन देवी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।