🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨सिमरिया अनुमंडल के थाना क्षेत्र अंतर्गत मूर्वे ओवरब्रिज के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। रेलवे कार्य में लगे तेज रफ्तार हाईवा वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत सिमरिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, रेलवे कार्य के लिए मिट्टी ढो रहे हाईवा की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। मृतक युवक की पहचान थाना क्षेत्र के कसियाडीह गांव निवासी सहदेव राणा (ग्राम पदमपुर) के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
सिमरिया में भीषण सड़क हादसा, युवक की मौके पर मौत, युवती गंभीर
