BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की तैयारी बैठक संपन्न,


जमशेदपुर, 21 सितंबर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में तैयारी समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज सर्किट हाउस, जमशेदपुर में जिला अध्यक्ष श्री परविंदर सिंह जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 26 सितंबर को रांची में आयोजित राजभवन घेराव एवं मार्च-प्रदर्शन कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाना रहा।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 26 सितंबर को सुबह 8:00 बजे साकची आमबगान, जमशेदपुर से जिला के सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर रांची के लिए कूच करेंगे और राजभवन घेराव कार्यक्रम में भाग लेंगे।

जिलाध्यक्ष श्री परविंदर सिंह जी ने सभी जिला उपाध्यक्ष एवं जिला महामंत्रीगण से अपील की कि अपने-अपने प्रखंडों में बैठक कर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को लेकर चलने के लिए प्रेरित करें।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे —
श्री बिजेंदर तिवारी, श्री संजय सिंह आजाद (कार्यालय प्रभारी), जिला उपाध्यक्ष श्री राजकिशोर यादव, श्री रामलाल प्रसाद पासवान, श्री जोगिंदर यादव श्री राकेश साहू, श्री अतुल गुप्ता, श्री संजीव रंजन, संजय तिवारी श्री प्रताप यादव, श्री कौशल प्रधान, श्री फिरोज खान, श्री बीरबल शर्मा सहित जिला के वरिष्ठ पदाधिकारीगण।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद का सराहनीय योगदान रहा।

भवदीय,
राकेश साहू
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी, जमशेदपुर