कार्यपालक पदाधिकारी, जुगसलाई नगर परिषद के निर्देशानुसार आज दिनांक *21.09.2026* को *स्वच्छता ही सेवा अभियान* के अंतर्गत *बाल भारती स्कूल, वार्ड-08 एवं गर्ल्स हाई स्कूल, वार्ड-16* में *सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2026 एवं 4-बिन सेग्रीगेशन* को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें
SWM Rules 2026 - 4 बिन में कचरा अलगाव अनिवार्य*
केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा *SWM Rules 2016 को बदलकर SWM Rules 2026 लागू किया गया है, जो 01 अप्रैल 2026 से पूरे देश में प्रभावी है।*
*4 वें वेस्ट सेग्रीगेशन
*1. हरा बिन - गीला कचरा (Wet Waste)*
क्या डालें: बचा हुआ खाना, सब्जी-फलों के छिलके, चाय की पत्ती, फूल, बगीचे की पत्तियाँ आदि।
*2. नीला बिन - सूखा कचरा (Dry Waste)*
क्या डालें: प्लास्टिक बोतल, कागज, गत्ता, काँच, लोहा, कपड़ा, रबर आदि।
*3. लाल बिन - सेनेटरी कचरा (Sanitary Waste)*
क्या डालें: डायपर, सेनेटरी पैड, टेम्पोन, पट्टियाँ, रुई आदि।
*4. काला बिन - विशेष देखभाल / हानिकारक कचरा (Special Care Waste)*
क्या डालें: एक्सपायरी दवाएं, बैटरी, ट्यूबलाइट-बल्ब, पेंट के डिब्बे, कीटनाशक की बोतलें, थर्मामीटर, ई-वेस्ट, सुई-सिरिंज आदि।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पथ कलाकारों एवं स्कूली बच्चों ने घर-घर से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग कर देने का संदेश दिया।
इस अवसर पर जुगसलाई नगर परिषद की *स्वच्छता विशेषज्ञ श्रीमती अमृता साक्षी, सीपीडी स्किल ट्रेनर श्री सुजीत कुमार गिरी, पथ कलाकार टीम, स्कूली बच्चे एवं दोनों विद्यालयों के शिक्षक/शिक्षिकाएं* मौजूद थे।


