BREAKING NEWS

logo

मॉल के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस


पूर्वी सिंहभूम, 21 अप्रैल ।

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित पीएम मॉल के पास मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि भीषण गर्मी और लू लगने के कारण व्यक्ति की मौत हुई होगी। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

बिष्टुपुर थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पहचान कराने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पूरेेे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।