एल.बी.एस.एम. कॉलेज में राखी निर्माण प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
जमशेदपुर, 26 सितंबर 2026
लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज, करनडीह में एन.एस.एस. विभाग द्वारा 12 अगस्त 2026 को आयोजित राखी निर्माण प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी के चयनित विद्यार्थियों को आज 26 सितंबर 2026 को आयोजित सम्मान समारोह में मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा तथा भारतीय डाक विभाग, खासमहल के श्री विनय केसरी एवं श्री मोहन जी ने विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। प्राचार्य एवं एन.एस.एस. समन्वयकों ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में प्रथम– सोनिया किस्कू, द्वितीय– पारसी हेम्ब्रम एवं तृतीय– ज्योति कुमारी रहीं। अन्य चयनित विद्यार्थियों में बबली गोप, कल्पना टुडू, पूजा रानी कुरू, शर्मिला हेम्ब्रम, सुनिधि बरुआ, रिशिता दास एवं मिशा मर्मू शामिल रहीं। सभी दस विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. रितु, प्रो. अरविंद प्रसाद पंडित ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो बिनोद कुमार ने किया।कार्यक्रम में डॉ विजय प्रकाश, पुनीता मिश्रा सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। आयोजन की सफलता में एन.एस.एस. विभाग, भारतीय डाक विभाग की टीम एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

