पटना: इंडिगो
संकट अभी भी जारी है। पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे
से सोमवार को पांच उड़ानें रद्द की गई है। हवाई अड्डे पर रविवार को लगातार
छठे दिन विमान रद्द होने से यात्री भारी परेशानियों का सामना कर कर रहे
हैं। कई लोग साक्षात्कार या अन्य जरूरी कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो सके,
जबकि कुछ दिनभर एयरपोर्ट का चक्कर लगाते रहे।
सोमवार को पटना एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले पांच
विमान रद्द किये गए हैं। इनमें मुख्य रूप से दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई और
कोलकाता की फ्लाइट शामिल हैं। यात्रियों को व्यक्तिगत तौर पर विमान रद्द
होने या विलंबित रहने की जानकारी दी जा रही है।
इंडिगो संकटः पटना हवाई अड्डे से सोमवार को 5 उड़ानें रद्द, रेलवे ने स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरु किया
रविवार को इंडिगो की
चेन्नई, बेंगलुरु, दिल्ली, अहमदाबाद, कोलकाता समेत अन्य शहरों को जाने
वाली 10 उड़ानें रद्द रही। इसके अलावा, जो विमान आए-गए वे भी आधे घंटे तक
विलंबित रहे।
दानापुर रेल मंडल के
वरिष्ठ डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए
पटना से आनंद विहार टर्मिनल के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा
है। सोमवार को भी 02309 पटना-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन पटना से
20:30 बजे रवाना होकर अगले दिन 15:00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
इसके अलावा
तेजस राजधानी में थर्ड एसी का एक और संपूर्ण क्रांति में सेकंड एसी का एक
अतिरिक्त कोच जोड़ा गया है, जिससे दोनों ट्रेनों में यात्री कोच की संख्या
22 से बढ़कर 23 हो गई है। पटना एयरपोर्ट पर 24 घंटे हेल्प डेस्क की सुविधा
भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे प्रभावित यात्रियों को राहत मिली है।
