जोड़ों का दर्द कई बार चलना-फिरना भी मुश्किल कर देता है। आजकल कम उम्र में
भी लोगों को जोड़ों का दर्द परेशान कर रहा है। इसके पीछे कई कारण हो सकते
हैं। सही खान-पान न होने के कारण भी जोड़ और हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।
ज्वॉइंट हेल्थ के लिए प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन-डी से भरपूर डाइट लेना
जरूरी है। जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स की कमी की वजह से भी जोड़ों में
दर्द होता है। अक्सर लोग दर्द को कम करने के लिए, दवाईयां और इंजेक्शन्स
लेते हैं, लेकिन लंबे समय तक पेनकिलर्स लेना भी सही नहीं है। मिट्टी के दिये आपकी मुश्किल दूर हो सकती है।
जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए कैसे तैयार करें यह आसान नुस्खा?
- आपको 1 पुराना मिट्टी का दिया लेना है।
- इसे गैस पर रखें।
- अब इसमें लगभग 2 बड़े चम्मच तिल का तेल डालें।
- इसमें 1 कली लहसुन, 2 लौंग, 1 टीस्पून मेथी और 1 छोटा टुकड़ा कपूर डालें।
- इसे हल्का सा गर्म करें और फिर थोड़ी देर छोड़ दें।
- अब इस तेल से मालिश करें।
- आपको कुछ दिनों में अंतर महूसस हो सकता है।
जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए सस्ता और घरेलू उपाय
मिट्टी के दिये में तिल का तेल डालकर इसमें लहसुन, लौंग, मेथी दाने और
कपूर को गर्म करके इससे मालिश करती हैं, तो ये सभी चीजें अपने औषधीय गुण
तेल में छोड़ देती हैं और इससे जोड़ों का दर्द दूर होता है।
तिल के तेल की तासीर गर्म होती है। यह जोड़ों के दर्द, सूजन और
अकड़न को दूर करता है। इसमें कई जरूरी मिनरल्स होते हैं और इस तेल से मालिश
करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
- लहसुन में एलिसिन होता है। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर
होता है। इससे जोड़ों के आसपास जमा टॉक्सिन्स और यूरिक एसिड को बाहर
निकालने में मदद मिलती है। यह तेल अर्थराइटिस में भी फायदा पहुंचाता है।
- लौंग में यूजेनॉल होता है। यह एक नेचुरल पेन रिलीवर होता है। इससे नसों में गर्माहट पहुंचती है और जोड़ों की जकड़न दूर होती है।
- मेथी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण, सूजन को कम करते हैं। इसके
अंदर मौजूद गैलिक एसिड और लिनोलिक एसिड जोड़ों की लुब्रिकेशन बनाए रखते
हैं, जिससे मूवमेंट आसान होता है।
- कपूर नसों को शांत करता है और इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दर्द में आराम मिलता है।