रांची: देश
की राजधानी दिल्ली का इतिहास 12 दिसंबर की तारीख से खास तौर पर जुड़ा हुआ
है। वर्ष 1911 में इसी दिन भारत की राजधानी को कलकत्ता (अब कोलकाता) से बदल
कर दिल्ली करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया था। यह घोषणा ब्रिटेन के राजा
जॉर्ज पंचम और रानी मैरी ने दिल्ली दौरे के दौरान की थी।
1800 - वाशिंगटन डीसी को अमेरिका की राजधानी बनाया गया।
1822 - अमेरिका द्वारा मेक्सिको को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई।
1884 - आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया।
1911 - भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित की गई।
1917 - फ्रेंच आल्प्स में फ्रांसीसी सेना की ट्रेन पटरी से उतरी, 543 लोगों की मौत।
1936 - चीन के नेता च्यांग काई शेक ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1981 - पेरू के पूर्व प्रतिनिधि जेवियर पेरेज द कुइयार सं.रा. संघ के महासचिव निर्वाचित।
1990 - टी.एन. शेषन मुख्य निर्वाचन आयुक्त हुए।
1992 - हैदराबाद के हुसैन सागर झील में विशालकाय बुद्ध प्रतिमा स्थापित की गई।
2007 - पेरु की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति एल्बर्टो फूजीमारो को छह साल का कारावास व 13,000 डॉलर के जुर्माने की सजा सुनाई।
2007 - मलेशिया ने तान सेंग सुन को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया।
2007 - अमेरिकी संसद ने म्यांमार पर नए प्रतिबन्ध लगाए।
2008 - रमन सिंह छत्तीसगढ़ व शिवराज सिंह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2009
- डेमोक्रेटिक नेता एनीस पार्कर की जीत के साथ ही ह्यूस्टन उस समय का
अमेरिका का सबसे बड़ा शहर बन गया, जिसने एक समलैंगिक को अपना मेयर चुना।
2018 - मध्य प्रदेश
के मुख्यमंत्री के रूप में 15 साल लंबे कार्यकाल के बाद भाजपा नेता शिवराज
सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव में हार के बाद पद से इस्तीफा दिया।
2018 - शक्तिकांत दास ने भारतीय रिजर्व बैंक के 25वें गवर्नर के रूप में पदभार संभाला।
2019 - राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संशोधित नागरिकता कानून को मंजूरी दी।
2019 - रूस के एकमात्र विमानवाहक पोत में आर्कटिक शिपयार्ड में मरम्मत के दौरान आग लगी।
1931 - सोकर जानकी - भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।
1938 - ख़लील धनतेजवि - गुजरात के प्रसिद्ध कवि ग़ज़लकार थे।
1940 - शरद पवार - वरिष्ठ भारतीय राजनीतिज्ञ हैं।
1954 - हेमंत करकरे - 1982 बैच के आईपीएस अधिकारी और मुम्बई के आतंक विरोधी दस्ते के प्रमुख थे।
1958 - वी. मुरलीधरन - भाजपा नेता।
1959 - कृष्णमचारी श्रीकांत - भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान।
1997 - रवि कुमार दहिया - भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान।
2000 - जे. एच. पटेल - जनता दल के राजनीतिज्ञ थे, जो कर्नाटक के 15वें मुख्यमंत्री रहे।
2004 - सैयद मीर क़ासिम - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ तथा जम्मू और कश्मीर के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
हवाई सुरक्षा दिवस (सप्ताह)
इतिहास के पन्नों में 12 दिसंबर : 1911 में बदली थी देश की राजधानी
2015
- पेरिस में संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के दौरान जलवायु परिवर्तन पर
ऐतिहासिक समझौता, जिसमें 195 देश ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन कम करने पर राजी
हुए। इस समझौते ने क्योटो करार का स्थान लिया।
