कन्याकुमारी/नई
दिल्ली,। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को
तमिलनाडु के कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल का दौरा किया। इससे
पहले उन्होंने यहां स्थित भगवती अम्मन मंदिर में पूजा-अर्चना की।
लोकसभा
चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद
प्रधानमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नरेन्द्र मोदी एक संक्षिप्त आध्यात्मिक
प्रवास के लिए आज शाम तमिलनाडु के कन्याकुमारी पहुंचे। प्रधानमंत्री 1 जून
तक कन्याकुमारी में रहेंगे। प्रधानमंत्री यहां ध्यान मंडपम में मेडिटेशन
करेंगे। स्वामी विवेकानन्द ने भी इसी स्थान पर ध्यान लगाया था।
स्वामी
विवेकानन्द देशभर में घूमने के बाद कन्नियाकुमारी पहुंचे थे और मुख्य भूमि
से लगभग 500 मीटर दूर, हिंद महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के मिलन
बिंदु पर स्थित एक चट्टान पर तीन दिनों तक ध्यान किया। ऐसा माना जाता है कि
यहीं पर विवेकानन्द को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। इसी चट्टान को अब ध्यान
मंडपम के नाम से जाना जाता है। कई लोगों का मानना है कि गौतम बुद्ध के
सारनाथ के समान यह चट्टान स्वामी विवेकानन्द के जीवन में विशेष महत्व रखती
है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल का दौरा किया
