रांची: राजधानी रांची के तीनों प्रमुख बस टर्मिनलों आइटीआई
बस स्टैंड, सरकारी बस डिपो और बिरसा मुंडा बस टर्मिनल खादगढ़ा का कायाकल्प
अब राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप किया जाएगा। इस कार्य को आरंभ करने के लिए
विभागीय मंत्री सुदिव्य कुमार के निर्देश पर निविदा निकाल दी गयी है।
प्रथम
तल पर रेस्टोरेंट, प्रशासनिक भवन, टिकट काउंटर, 4 डॉरमेट्री, लॉकर युक्त
गेस्ट रूम तथा हरियाली के लिए लैंडस्केपिंग की व्यवस्था रहेगी। प्रति दिन
416 बसों का परिचालन सुनिश्चित किया गया है।
बिरसा मुंडा बस टर्मिनल खादगढ़ा का होगा जीर्णोद्धार
रांची के तीनों बस टर्मिनल 48.72 करोड़ की लागत से बनेंगे आकर्षक
यह
तीन एकड़ क्षेत्रफल में बनेगा, जिसमें 2330 वर्गमीटर ग्राउंड फ्लोर और 880
वर्गमीटर प्रथम तल पर टर्मिनल भवन होगा। बसों के परिचालन के लिए 13 बस वे
बनाया जाएगा। 35 बसों के लिए स्टैंड बाई पार्किंग की सुविधा रहेगी।
भूतल
पर ड्राइवर कैंटीन, मेंटेनेंस शेड, गार्ड रूम, स्लाइडिंग प्रवेश द्वार,
वातानुकूलित प्रतीक्षालय, कार, फ़ूड कियोस्क, परिवहन कार्यालय, कैफेटेरिया,
महिला एवं पुरुष शौचालय, ऑटो और ई-रिक्शा पार्किंग की सुविधा होगी।
यहां गार्ड रूम, मेंटेनेंस क्षेत्र,
कैंटीन का प्रावधान रहेगा. टर्मिनल बिल्डिंग में ट्रांजिट यात्रियों के लिए
डॉरमेट्री, गेस्ट रूम, प्रतीक्षालय, फूड कियोस्क, शेडयुक्त बस वे, टिकट
काउंटर, परिवहन प्रबंधन कार्यालय, हेल्प डेस्क, 12 फूड कियोस्क,
कैफेटेरिया, रेस्टोरेंट, शौचालय तथा स्लाइडिंग गेट, कार व ऑटो स्टैंड जैसी
सुविधाएं होंगी। आठ बस वे के जरिये रोजाना लगभग 512 बसों का परिचालन होगा।
