किशनगंज।
रेलवे बोर्ड की ओर से कई महत्वपूर्ण काम को मंजूरी दी गई है। इससे किशनगंज
सहित सीमांचल, पश्चिम बंगाल और नेपाल के यात्रियों को सफर करने में सुविधा
होगी।
बोर्ड ने ठाकुरगंज-चटेरहाट (रंगापानी और धूमडांगी)
के बीच 24.40 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन के लिये फाइनल लोकेशन सर्वे को
मंजूरी दे दी है।गौर करे कि इस रेल लाइन के बन जाने से ठाकुरगंज जंक्शन से
एनजेपी तक सीधी रेल कनेक्टिविटी हो जाएगी। वहीं गलगलिया में रेलवे की ओर से
एक अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल बनाने का भी काम किया जाएगा।
गलगलिया
से भद्रपुर होते हुए कजली बाजार (नेपाल) तक 12.5 किमी नई रेल लाइन बनेगी।
इसके फाइनल लोकेशन सर्वे को भी रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। बिराटनगर
(जोगबनी) से ठाकुरगंज-बागड़ोगरा के रास्ते न्यू माल जंक्शन (मालबाजार) तक
190 किमी की एक नई रेल लाइन को भी मंजूरी मिली है।
चिकन
नेक एरिया में सामरिक दृष्टिकोण को देखते हुए इन नई लाइन का निर्माण किया
जाएगा। इससे यात्रियों को काफी फायदा होगा और कम समय में लंबी दूरी तय किया
जा सकेगा। इस लाइन के बन जाने से सुरक्षा बल को भी काफी फायदा पहुचने की
उम्मीद है।

