चंद्रकोना
में कुल 12 वार्ड और 21 बूथ हैं। इनमें से 20 बूथों में मृत वोटरों की कुल
संख्या 249 पाई गई है जबकि अकेले बूथ 148 में संख्या शून्य है। विधानसभा
आधारित निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट में यह तथ्य दर्ज किया गया है जिसके चलते
प्रशासनिक चर्चा तेज हो गई है। इस बूथ के गोपालपुर गांव के निवासी उत्तम
हाति की डेढ़ वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। उनकी पत्नी वंदना हाति ने बताया
कि एसआईआर शुरू होने से पहले बीएलओ घर आए थे और उनके पति का नाम सूची से
हटाने की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली थी।
कोलकाता: पूर्व मेदिनीपुर जिले के चंद्रकोना इलाके में एक मतदान
केंद्र की मतदाता सूची को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं।
एसआईआर प्रक्रिया के पहले चरण में अधिकांश बूथों के एन्यूमरेशन फॉर्म
डिजिटाइज हो चुके हैं और बीएलओ घर घर सर्वे कर रहे हैं। इसी बीच चंद्रकोना
के वार्ड नंबर सात के बूथ 148 में एक भी मृत वोटर न मिलने की जानकारी सामने
आई है।
जिला प्रशासन सूत्रों ने बताया कि यह खबर प्रशासनिक हलकों
में चर्चा का विषय बनी हुई है। ब्लॉक के बीडीओ भी मौके पर जाकर हालात की
जांच कर चुके हैं। जानकारी के अनुसार इस बूथ में कुल वोटर संख्या 517 है
जिनमें से 513 के एन्यूमरेशन फॉर्म डिजिटाइज हो चुके हैं और चार वोटर
स्थायी रूप से स्थानांतरित हैं।
बूथ के बीएलओ बिक्रांत लाहा ने बताया कि वह
2012 से यह कार्य कर रहे हैं और किसी भी वोटर की मृत्यु होने पर डेथ
सर्टिफिकेट आने के 15 दिनों के भीतर संबंधित नाम को सूची से हटाने का कार्य
कर देते हैं। उनके अनुसार एसआईआर शुरू होने से पहले भी दो मृत वोटरों के
नाम हटाए गए थे। उन्होंने कहा कि नगरपालिका की डेथ लिस्ट और वोटर सूची
मिलाकर देखने पर स्थिति साफ हो जाएगी और इसमें चिंता की कोई बात नहीं है।

