मौसम विभाग के सूत्रों ने बताया
कि बंगाल की खाड़ी में इस समय किसी नए निम्नचाप या चक्रवात बनने की आशंका
नहीं है। इसी कारण उत्तर से आने वाली ठंडी हवा पूरे बंगाल में बिना रुकावट
के प्रवेश कर रही है, जिससे तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। विभाग के
पूर्वानुमान के अनुसार सप्ताहांत तक तापमान और नीचे जा सकता है।
उत्तर
बंगाल में भी शीतलहर का असर तीव्र हो गया है। दार्जिलिंग में न्यूनतम
तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस और अलीपुरद्वार में 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज
किया गया। उत्तर बंगाल के कई हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है,
जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में उत्तर बंगाल में कोहरे की तीव्रता और
बढ़ सकती है।
दिसंबर में ठंड का जोर, कोलकाता सहित पूरे बंगाल में तापमान सामान्य से नीचे
कोलकाता: दिसंबर महीने के दूसरे सप्ताह की शुरुआत के साथ ही
राज्य में ठंड ने अपना जोरदार असर दिखाना शुरू कर दिया है। शहर से लेकर
जिलों तक हर जगह सुबह-शाम की ठिठुरन लोगों को स्वेटर, कंबल और गर्म कपड़ों
का सहारा लेने पर मजबूर कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह भी ठंड
के तेवर में किसी तरह की कमी आने की संभावना नहीं है। कोलकाता में भी
तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।
दक्षिण बंगाल के कई
जिलों में भी कड़ाके की ठंड कायम है। बांकुड़ा का तापमान 10 डिग्री
सेल्सियस और श्रीनिकेतन का तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम
विभाग ने बताया कि दिन और रात दोनों समय जिलों में तापमान सामान्य से नीचे
बना हुआ है और अगले सात दिनों तक इसी स्थिति के बने रहने की संभावना है।
इस अवधि में कोहरे का प्रकोप भी बढ़ेगा, विशेषकर तटीय इलाकों में।
