रांची: दीपावली के पावन अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समस्त झारखंडवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, झारखंड की ओर से जारी शुभकामना संदेश में राज्यवासियों के प्रति मंगलकामनाएं व्यक्त की गई हैं। शुभकामना संदेश में दीपावली के साथ काली पूजा, सोहराय, गोहाल पूजा, बर्दखूंटा, बांधना पर्व, भाई दूज एवं चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर भी सभी झारखंडवासियों को बधाई दी गई है। संदेश में राज्य की विविध सांस्कृतिक एवं पारंपरिक पर्व-परंपराओं को शामिल करते हुए सभी के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की गई हैं। राज्यपाल और मुख्यमंत्री की ओर से जारी इस संदेश में त्योहारों के अवसर पर राज्यवासियों के प्रति शुभेच्छा प्रकट की गई है।
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी दीपावली की शुभकामनाएं






