वॉशिंगटन: भारत
की उभरती स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार
को स्क्वैश ऑन फायर ओपन जीत लिया और अपने करियर का पहला पीएसए ब्रॉन्ज-लेवल
खिताब अपने नाम किया। विश्व रैंकिंग में 31वें स्थान पर काबिज
अनाहत ने फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त और विश्व नंबर 10 जॉर्जिना केनेडी
(इंग्लैंड) को सीधे गेमों में 12-10, 11-5, 11-7 से हराया। यह मुकाबला महज
26 मिनट में समाप्त हुआ। यह अनाहत का पहला विश्व स्तरीय पीएसए खिताब है।
अनाहत सिंह ने स्क्वैश ऑन फायर ओपन जीता, पहला पीएसए ब्रॉन्ज-लेवल खिताब अपने नाम किया





