लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने देश के विकास में योगान
देने वाली महान विभूतियों का कद छोटा करने का कार्य किया। भाजपा की सरकार
ने आंबेडकर, नरसिम्हा राव, प्रणब मुखर्जी, भगवान विरसा मुंडा से लेकर अटलजी
तक के योगदान को समान रूप से सम्मान दिया और उनके योगदान को याद किया है।
देश में दूसरों की लकीर छोटी कर एक ही परिवार को सारा श्रेय देने का प्रयास
हुआ, भाजपा ने उसे भी बदला है।
एक ही परिवार को श्रेय देने की परम्परा से देश को बाहर निकाला: नरेन्द्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार
को यहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी महोत्सव
के अवसर पर नवनिर्मित राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करने के बाद एक
जनसभा को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिसमस की
शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज लखनऊ की यह धरती नयी प्रेरणा का साक्षी बन
रही है। 25 दिसंबर का यह दिन दो महान विभूतियों के जन्म का सुयोग लेकर आता
है।
अटलजी और महामना मदन मोहन मालवीयजी की जयंती है। आज के ही दिन महाराजा
बिजली पासी की भी जन्म जयंती है। महाराजा बिजली पासी ने जो विरासत छोड़ी,
उसे हमारे पासी समाज ने आगे बढ़ाया। यह संयोग ही था कि अटलजी ने ही वर्ष
2000 में महाराजा बिजली पासी के नाम पर डाक टिकट जारी किया। इन महान
विभूतियों काे नमन करता हूं।
कांग्रेस पर
हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमें यह नहीं भूलना है कि भारत
के प्रत्येक उपलब्धि को एक ही परिवार से जोड़ने की प्रवृत्ति पनपी। एक ही
परिवार का नाम, उनकी ही प्रतिमाएं लगाई गयीं, योजनाएं चलाई गयीं। भाजपा ने
इस प्रवृत्ति से भी देश को बाहर निकाला है। हमारी सरकार हर किसी के योगदान
को सम्मान दे रही है। आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान को याद किया जा
रहा है।
भाजपा ने आंबेडकर के पंचतीर्थ को विकसित किया। कांग्रेस ने सरदार
पटेल के कद को छोटा करने का प्रयास किया गया। आज उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित
की गयी। उनके योगदान का याद किया जा रहा है। भगवान विरसा मुंडा के नाम पर
स्मारक बना है। उप्र में ही महाराजा सुहेलदेव से लेकर निषाद राज तक का
स्मारक बना है।
प्रधानमंत्री मोदी ने तीनों महान विभूतियों के नाम के
जयकारे लगवाकर अपने भाषण का समापन किया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री व लखनऊ के
सांसद राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, उप्र के मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ, केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री व यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी,
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक समेत उप्र सरकार के अन्य
मंत्री व नेता मौजूद रहे।
ऐसा है राष्ट्र प्रेरणा स्थलप्रदेश की
राजधानी लखनऊ की बसंत कुंज योजना के सेक्टर-जे में 65 एकड़ में विकसित
राष्ट्र प्रेरणा स्थल में डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल
उपाध्याय और अटलजी की विशालकाय कांस्य प्रतिमाएं स्थापित की गयी हैं। सभी
प्रतिमाएं 65 फुट ऊंची हैं। राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ में गोमती नदी के
किनारे हरदोई मार्ग पर बनाया गया है। यहां पर कैफेटेरिया, ध्यान केन्द्र,
रैली के लिए मैदान और सभागार जैसी सुविधाएं हैं।
इस मौके पर प्रधानमंत्री
मोदी ने इन महान विभूतियों के जीवन पर आधारित म्यूजियम का भी लोकार्पण
किया। कमल के आकार के बने इस म्यूजियम का प्रधानमंत्री मोदी समेत अन्य
नेताओं ने अवलोकन किया। भारत माता की प्रतिमा को स्थान दिया गया है। यहां
आने वाले को भारत के 100 वर्ष की यात्रा की झलक दिख जाएगी।





