BREAKING NEWS

logo

चांपदानी में भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ लगे पोस्टर, तृणमूल पर आरोप


हुगली, 21 मार्च । हुगली जिले के चांपदानी विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार दिलीप सिंह के खिलाफ चांपदानी विधानसभा क्षेत्र इलाके में शुक्रवार शाम कई पोस्टर देखे गए। पोस्टरों पर साफ लिखा था, "बाहरी उम्मीदवार दिलीप सिंह हमें स्वीकार नहीं है।" इसके अलावा शेवड़ाफुली में भाजपा का झंडा हाथ में लेकर कुछ लोग दिलीप सिंह गो बैक के नारे लगाते भी दिखे।

मामले को लेकर जब हिन्दुस्थान समाचार ने भाजपा उम्मीदवार दिलीप सिंह से शनिवार सुबह संपर्क किया तो दिलीप सिंह ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के पैरों तले जमीन खिसक चुकी है। हार के डर से घबराए तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने यह काम करवाया है। तृणमूल कांग्रेस के लोग कुछ भी कर लें इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा ही सरकार बनाएगी और चांपदानी से भाजपा भारी मतों से जीतेगी।

पूरे प्रकरण पर तृणमूल कांग्रेस का पक्ष जानने के लिए तृणमूल कांग्रेस उन्मीदवार अरिंदम गुईन से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।