नवादा, 24 जून। जिले में पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए बुधवार को दंगा सहित विभिन्न मामलों के 28 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है ।सभी को जेल भेज दिए गए है। नवादा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनव धीमान ने बताया कि गंभीर प्रकृति के अपराध जैसे हत्या, लूट, बलात्कार तथा दंगा में शामिल लंबे समय से फरार 28 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
उन्होंने कहा कि समाज में शांति बहाली के लिए पुलिस ने एक व्यापक अभियान चलाया। इस अभियान के तहत अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है ।गिरफ्तार अपराधियों ने अपना जुर्म भी कबूल किया है ।
गिरफ्तार अपराधियों के निशानदेही पर कई रहस्यमई कांडों से भी पर्दा उठा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपने दायित्वों के तहत सभी थानाध्यक्षों को अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए गई है ।इस पर खरा नहीं उतरने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।






