आज दिनांक-23/07/2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय शिवहर के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवहर एवं सभी थानाध्यक्ष द्वारा अपने अपने थानांतर्गत विभिन्न कॉलेजों एवं विद्यालयों में ऑपरेशन "विधि पालक युवक"एवं ऑपरेशन "नया सवेरा-3.0" के अंतर्गत शिवहर पुलिस द्वारा मानव तस्करी, बाल श्रम एवं बंधुआ मजदूरी के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया।अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को मानव तस्करी, बाल श्रम एवं बंधुआ मजदूरी की रोकथाम, सतर्कता एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराने हेतु जागरूक किया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय शिवहर के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवहर





