BREAKING NEWS

logo

रांची में करोड़ों की डाकाजनी का मास्टरमाइंड बेनकाब!


रांची में करोड़ों की डाकाजनी का मास्टरमाइंड बेनकाब!

राँची:
रांची में करोड़ों की चोरी का सस्पेंस खत्म!जगुआर-ऑडी से चलने वाला 'हाई-टेक चोर' निकला मास्टरमाइंड!
फ्लाइट से आकर 15 मिनट में करता था हाथ साफ! 
​अशोक नगर में बिल्डर अखिलेश पांडेय के घर हुई करोड़ों की डाकाजनी में रांची पुलिस की एसआईटी ने एक बड़ा और सनसनीखेज पर्दाफाश किया है!
​इस हाई-प्रोफाइल चोरी के तार किसी साधारण चोर से नहीं बल्कि सीतामढ़ी (बिहार) के कुख्यात 'मो. इरफान उर्फ उजाले' से जुड़े हैं!
 
इस शातिर चोर की 'रॉयल' दास्तान पे एक नज़र :
लक्जरी लाइफस्टाइल: जगुआर, ऑडी, मर्सिडीज जैसी 1 करोड़+ की गाड़ियों में घूमना और फ्लाइट से आकर चोरी करना इसका स्टाइल था!
 15 मिनट का खेल:
जेब में सिर्फ एक पेचकस, नंगे पैर घर में एंट्री और महज 10-15 मिनट में करोड़ों का माल साफ!
 गांव में 'रॉबिनहुड': चोरी के पैसों से गांव में सड़कें बनवाईं, गरीब बेटियों की शादी कराई। इसी रसूख पर पत्नी को जिला परिषद सदस्य भी बनवाया!
100+ केस:
 दिल्ली, मुंबई, केरल, कर्नाटक समेत 20 से ज्यादा राज्यों की पुलिस का सिरदर्द!

रांची पुलिस का एक्शन:
पुलिस ने मास्टरमाइंड की पत्नी, उसकी प्रेमिका और सहयोगियों को धर दबोचा है! लाखों नकद और भारी मात्रा में सोना-चांदी बरामद हो चुका है। मुख्य सरगना की तलाश में 5 राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है।