श्रावणी मेले के दौरान रविवार को भी चलेगी मधुपुर कोडरमा सवारी गाड़ी
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
मधुपुर (देवघर) : मधुपुर - कोडरमा रेल मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। श्रावणी मेला में कावरियां की सुविधा का ध्यान रखा गया है । अब इस ट्रेन परिचालन रविवार को भी होगा।
रेल प्रशासन श्रावणी मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कोडरमा-मधुपुर पैसेंजर ट्रेन को सावन के महीने में रविवार को भी चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है। बताया जाता है कि पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन और धनबाद मंडल द्वारा स्टेशन का निरीक्षण कर इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। कोडरमा-मधुपुर पैसेंजर अब यह ट्रेन सप्ताह के 06 दिनों के अलावा रविवार को भी चलाई जाएगी।
अधिकारिक जानकारी के अनुसार, रेलवे अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित निर्णय लिया जा चुका है, और जल्द ही इसकी विधिवत अधिसूचना जारी करेगा।




