BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारी तेज, सुरक्षित और सुगम यातायात को लेकर एसडीओ की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक


■ वाहनों के लिए तय होगी रूटलाइन और नो-एंट्री जोन, श्रद्धालुओं से अतिरिक्त वसूली पर रोक

रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

बैद्यनाथधाम (देवघर) : विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला- 2026 को सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय कक्ष में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। 

बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सह अनुमंडल दंडाधिकारी रवि कुमार ने की।

बैठक का मुख्य उद्देश्य मेला के दौरान देवघर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए सुदृढ़ विधि व्यवस्था और सुगम यातायात सुनिश्चित करना है। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराना है।

एसडीओ रवि कुमार ने कहा कि मेला अवधि में देवघर शहर को ट्रैफिक जाम से मुक्त रखना प्राथमिकता है। इसके लिए वाहनों के लिए विशेष रूटलाइन निर्धारित की जाएगी और नो-एंट्री जोन का सख़्ती से पालन कराया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को इन निर्देशों से अवगत कराया।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैठक में विभिन्न वाहनों और सेवा प्रदाताओं के लिए न्यायसंगत शुल्क निर्धारण को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए। एसडीओ ने स्पष्ट किया कि किसी भी श्रद्धालु से निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली नहीं की जाएगी।

उन्होंने बस, टेंपो और टोटो एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आपसी समन्वय से काम करने का निर्देश दिया। एसडीओ ने कहा सभी के सहयोग से ही राजकीय श्रावणी मेला-


2026 को पूरी तरह सुरक्षित और सफल बनाया जा सकता है।

बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर सह यातायात उपाधीक्षक, देवघर यातायात प्रभारी के अलावा बस ऑनर्स, टेंपो एवं टोटो ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव और अन्य संबंधित अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित थे।