BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

भारत भारती के प्रांतीय सम्मेलन में दिखा लघु भारत का जलवा


जमशेदपुर- भारत भारती (राष्ट्रीय एकात्मता को समर्पित) संस्था जो पूरे देश के 22 राज्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। अपने आदर्श भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती के अवसर पर पूरे देश में विविध कार्यक्रमों के आयोजन के माध्यम से समाज को जोड़ने का काम कर रही है। इसी क्रम में भारत भारती झारखंड, प्रदेश इकाई ने जमशेदपुर स्थित मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल साकची में प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें भारत भारती परिचय, कार्यकर्ता सम्मेलन, रक्षाबंधन एवं देशभक्ति नृत्य एवं गीतों का आयोजन जमशेदपुर में विविध राज्यों के रहने वाले नगर वासियों एवं विद्यालय के बच्चों के द्वारा जोशीले देशभक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद श्री विद्युत वरण महतो भारत भारती संस्था के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मेजर संजय मेहरोत्रा विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत स्वदेशी जागरण मंच के मनोज कुमार सिंह भारत भारती झारखंड के मार्गदर्शक ब्रिगेडियर बी जी पाठक (अवकाश प्राप्त) प्रदेश अध्यक्ष सार्जेंट अनिरुद्ध सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संयोजक राजीव रंजन उपस्थित थे। अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर भारत माता के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर प्रोग्राम को शुभारंभ किया। विषय प्रवेश रखते हुए प्रदेश सचिव सुशील कुमार सिंह ने बताया कि भारत भारती संस्था एक शहर में रहने वाले विभिन्न राज्यों के लोगों को उनके भाषा वेशभूषा एवं खान-पान को महत्व देते हुए एक मंच प्रदान करता है। जिससे आपस में मित्रवत व्यवहार एवं सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर समाज का निर्माण करने में मुख्य भूमिका रहता है। जिससे देश के विकास में कोई भी बाधा न आने पाये। युवाओं के अंदर राष्ट्र प्रेम जगाने एवं देश की तरक्की में शत प्रतिशत ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक काम करने के लिए प्रोत्साहित करता है। इस संस्था में पूर्व सैनिकों के साथ-साथ सिविल के हर समाज के लोग जुड़ सकते हैं। आज जमशेदपुर के साथ-साथ रांची बोकारो एवं गुमला शहर के इकाइयों की घोषणा हुई। जो अपने शहर में लघु भारत के सपने को साकार करने में मुख्य भूमिका निभायेंगे। सांसद विद्युत वरण महतो ने सैनिकों एवं देश के युवाओं का गुणगान करते हुए कहा कि आप सबकी ऊर्जा से ही देश सुरक्षित एवं विकसित होने की राह पर है। आज बड़ी संख्या में स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया जिनमें दयानंद पब्लिक स्कूल साकची गोविंद विद्यालय तामोलिया टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टिट्यूट बर्मामाइन्स राजा डांस एकेडमी मानगो बहादर खालसा गटका सिख मॉर्टेल आर्ट झारखंड ने अपनी दमदार प्रस्तुति से लोगों का दिल जीत लिया। संस्था के तरफ से बच्चों को सर्टिफिकेट एवं मेडल एवं विद्यालय के कोऑर्डिनेटर्स को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। स्वदेशी जागरण मंच के विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन पर आधारित पूर्व इतिहास एवं वर्तमान में उसकी सार्थकता को याद दिलाते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का आग्रह किया। मेजर संजय मेहरोत्रा ने युवाओं को सेना में करियर बनाने एवं देश का जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने किया। वंदेमातरम गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समापन हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सुशील कुमार सिंह राजीव रंजन दिनेश सिंह सतनाम सिंह मिथिलेश सिंह हंसराज सिंह सुबोध कुमार रजत डे महेश कुमार अनिरुद्ध सिंह राजू उपाध्याय मनोज झा महेश कुमार डी एस तिवारी ईश्वर चंद शर्मा जयप्रकाश नारायण पाठक सुनील राय उपेंद्र प्रसाद सिंह अमलेश झा रेणु सिंह सिमा सिंह राजू रंजन कमल शुक्ला नरेंद्र कुमार देवेंद्र कुमार विनोद मिंज उमेश कुमार एवं लगभग 400 देशभक्त शामिल हुए।