नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर से जुड़ी आस्था की भव्य यात्रा, मारवाड़ी समाज व मारवाड़ी सम्मेलन की विभिन्न शाखाओं के सहयोग से निकली कावड़ यात्रा
भव्य कावड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
स्वर्णरेखा नदी से जल लेकर श्रद्धालुओं ने नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक
जमशेदपुर, 23 अगस्त। सावन के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ की आराधना को समर्पित भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन रविवार को श्री श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर, काशीडीह, मारवाड़ी समाज काशीडीह एवं पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की विभिन्न शाखाओं के सहयोग से किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ भाग लिया।
कावड़ यात्रा के लिए श्रद्धालु स्वर्णरेखा नदी स्थित हाथीकोड़ा मंदिर के निकट एकत्रित हुए, जहां उन्होंने पवित्र जल भरा। इसके बाद सभी कावड़ यात्री पदयात्रा करते हुए काशीडीह स्थित श्री श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का पवित्र जल से जलाभिषेक किया।
यात्रा में महिलाओं, बच्चों, युवाओं के साथ-साथ समाज के वरिष्ठजनों ने भी बड़ी संख्या में भागीदारी की। ‘बोल बम’, ‘हर-हर महादेव’ और ‘भोले बाबा की जय’ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। सभी कावड़ यात्री पूरे उत्साह के साथ एक साथ कावड़ लेकर आगे बढ़ रहे थे। श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह और उमंग देखने को मिली।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री नीलकंठेश्वर हनुमान मंदिर कमिटी, मारवाड़ी समाज काशीडीह, पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन जमशेदपुर की विभिन्न शाखाएं, टाटानगर बासुकीनाथ मंडली (DDM) के सुरेश हार्थनाथक एवं सदस्यगण, नागरिक सुरक्षा की टीम एवं जिला प्रशाशन का महत्वपूर्व योगदान रहा।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री अभय सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कावड़ यात्रियों का उत्साहवर्धन किया और सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।
कावड़ यात्रा में पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल, महासचिव प्रदीप मिश्रा, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के उपाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल, संयुक्त महासचिव बिमल अग्रवाल, भोला चौधरी, जिला पंचायत समिति के संयोजक सुरेश कुमार अग्रवाल, जिला पंचायत समिति के सदस्य CA रामाकांत गुप्ता, जिला संयुक्त महासचिव आकाश शाह, अंकुश जवानपुरिया, विप्र फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा, उपाध्यक्ष लाला मूनका, कमल लड्ढा, मनोज चैतानी, महावीर अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, नरेश खंडेरवाल, अशोक खंडेलवाल, विजय कुमार गोयल, राम रतन खंडेलवाल, प्रकाश अग्रवाल, अंकित मोदी, रतन सहारिया, संजय कसेरा, मनोज अग्रवाल, राजेश शर्मा,दीपक अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल (अधिवक्ता), रमन अग्रवाल, कमल सिंघल, नवीन कांवटिया पंकज छावछरिया, मालीराम अग्रवाल,पवन अग्रवाल पप्पी, बिनोद अग्रवाल,संतोष अग्रवाल, पप्पू बंसल, अशोक अग्रवाल, नटवर अग्रवाल, श्रवण अग्रवाल, लाला जोशी, राजेश शर्मा, श्याम गोयल, बिनोद खंडेलवाल, संजय शर्मा, कैलाश केवलका, नारी शक्ति से मंजू खंडेलवाल, संगीता शर्मा, स्वाति अग्रवाल, प्रीति कांवटिया, सोनिया जवानपुरिया, पुष्पा मूनका, रूपा मूनका, किरण अग्रवाल, पिंकी सहारिया, निशा सिंघल, राखी शर्मा, रश्मि केवलका, ममता अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, सहित समाज के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कावड़ यात्रा ने जहां श्रद्धालुओं की भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था और समर्पण को प्रदर्शित किया, वहीं समाज की एकता, संगठनात्मक शक्ति और आपसी भाईचारे का भी सुंदर संदेश दिया। विभिन्न आयु वर्ग के लोगों का एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर कावड़ यात्रा में शामिल होना सामाजिक एकजुटता का प्रेरणादायी उदाहरण रहा।
मंदिर पहुंचने के बाद सभी श्रद्धालुओं ने भगवान नीलकंठेश्वर महादेव का विधिवत जलाभिषेक किया। इसके पश्चात सामूहिक रूप से भोले बाबा की महाआरती की गई। आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। कावड़ यात्रा के सफल आयोजन को लेकर आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगी संस्थाओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।





