BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

छपरा में रफ्तार का कहर,हाइवा ने टोटो को रौंदा,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत,तीन की हालत बेहद गम्भीर


• अस्पताल से लौट रहा था परिवार:इलाज कराकर घर लौटते वक्त सोनहो टोल प्लाजा के पास हुआ हादसा।

• 3 की हालत बेहद गंभीर: घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती।

•मौके पर मची अफरा-तफरी: पुलिस और प्रशासन की टीम राहत-बचाव कार्य में जुटी।

मुकेश कुमार-स्टेट ब्यूरो चीफ

पटना(बिहार)।बिहार के छपरा से इस वक्त की बेहद दुखद और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है।छपरा-रेवा मुख्य मार्ग पर रविवार की देर शाम लगभग 9 बजे एक बेकाबू रफ्तार ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं।भेल्दी थाना क्षेत्र के सोनहो टोल प्लाजा के पास एक अनियंत्रित 18 चक्का हाइवा ने पहले बिजली के 11 हजार वोल्ट के खंभे में जोरदार टक्कर मारी और फिर सामने से आ रहे टोटो को बुरी तरह रौंद दिया।टक्कर इतनी भीषण थी कि टोटो के परखच्चे उड़ गए।इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई,जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।टोटो में सवार सभी 7 लोग गरखा के एक निजी अस्पताल से इलाज कराकर मकेर स्थित अपने घर लौट रहे थे,तभी सामने से आ रही मौत रूपी हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।आपको बता दे कि 
अमनौर थाना क्षेत्र के सुल्तानगंज निवासी फारूक मियां और उनकी पतोहू शहीदा खातून समेत 4 लोगों की जान चली गई।वही इस हादसे में शाना
प्रवीण,इरशाद,दिलशाद और जुनैद अंसारी गंभीर रूप से घायल हैं,जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसे के बाद चालक हाइवा छोड़कर फरार हो गया।वहीं घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने NH-722 को जाम कर भारी हंगामा किया।मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उग्र भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया और यातायात बहाल करने की कोशिश की।पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और फरार ड्राइवर की तलाश जारी है।