BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

खान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ झामुमो का जनजागरण अभियान, आंदोलन की बनी रणनीति


24 अगस्त से शुरू होगा उलगुलान, पंचायत स्तर तक पहुंचाया जाएगा केंद्र की नीतियों का विरोध : गुड्डू सिन्हा
पलामू : खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आंदोलन की तैयारी तेज कर दी है। पलामू परिसदन भवन में झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्यों, पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं की बैठक में केंद्र सरकार की नीतियों से झारखंड के आर्थिक हितों को होने वाले संभावित नुकसान के खिलाफ व्यापक जनजागरण अभियान चलाने और चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक की अध्यक्षता झामुमो पलामू जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने की.
बैठक में नेताओं ने कहा कि झारखंड की अर्थव्यवस्था और सरकारी राजस्व का बड़ा हिस्सा खनिज संसाधनों से जुड़ा है। ऐसे में खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के प्रावधानों से राज्य को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।
जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा कि यदि यह कानून लागू होता है तो मंईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना, सर्वजन पेंशन योजना सहित स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी कई जनकल्याणकारी योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती से निकलने वाले कोयले और लौह अयस्क से देश के उद्योग और ऊर्जा क्षेत्र को लगातार संसाधन मिलते रहे हैं, लेकिन इसके बदले राज्य ने विस्थापन, प्रदूषण, जंगलों के नुकसान और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की बड़ी कीमत चुकाई है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जिस राज्य की धरती से खनिज संपदा निकाली जा रही है, उस राज्य को अपने विकास और जनता के कल्याण के लिए उस संपदा से उचित राजस्व प्राप्त करने का अधिकार क्यों नहीं होना चाहिए। 
बैठक में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों से झारखंड के आर्थिक हितों को होने वाले नुकसान के मुद्दे पर व्यापक जनजागरण अभियान चलाने तथा जरूरत पड़ने पर चरणबद्ध आंदोलन करने की रणनीति पर चर्चा की। जिला समिति ने आम जनता को इस विषय से अवगत कराने और झारखंड के हक व अधिकार की लड़ाई को और मजबूत करने का संकल्प लिया। आंदोलन और जन जागरण को मजबूती से करने के लिए सभी विधानसभा में पर्यवेक्षक नियुक्त किये गए। विश्रामपुर विधानसभा में युगल चंद्रवंशी, अविनाश देव, असफर रब्बानी, कमलेश पाठक, अनिल चंद्रवंशी, शाहबाज आलम, सुमित बर्मन, पांकी विधानसभा में सन्नू सिद्दीकी, सुनील तिवारी, सन्नी शुक्ला, बबलू शाहनवाज, दीपू चौरसिया, राकेश सिंहा, अखिलेश सिंह, रमेश सिंह। हुसैनाबाद विधानसभा में चंदन प्रकाश सिन्हा, वशिष्ठ सिंह, विवेकानंद सिंह, डॉ. एजाज, नेहाल असगर, आलोक सिंह उर्फ टूटू सिंह, सुशील सिंह। पाटन - छतरपुर विधानसभा में संजीव तिवारी, संतोष उपाध्याय, पप्पू कमाल खान, मुन्ना सिंहा, रंजीत सिंह, नवीन सिंहा, अनुराग सिंह, रंजीत जायसवाल, ईश्वरी मेहता। डाल्टनगंज विधानसभा में राजेंद्र प्रसाद सिन्हा, बालकिशन उरांव, रंजन चंद्रवंशी, सलोनी टोप्पो, श्रवण गुप्ता, धीरेन्द्र उरांव, देवानंद भारद्वाज, आशुतोष विनायक, फ़ज़ायल अहमद, रामनाथ चंद्रवंशी, नगर निगम सुशीला मिश्रा, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, छात्र मोर्चा महानगर मोर्चा पर्यवेक्षक बनाए गए।

*24 अगस्त से होगी केंद्र के काले कानून के खिलाफ लड़ाई : गुड्डू सिन्हा*

झारखंड मुक्ति मोर्चा के पलामू जिला अध्यक्ष बैठक की अध्यक्षता करते हुए काहे की केंद्र सरकार के काले कानून के खिलाफ 24 अगस्त से उलगुलान होगा लड़ाई होगी तेज जिसमें, प्रखंड के अध्यक्ष सचिव से आग्रह है कल से आंदोलन की तैयारी की शुरुआत हो जाएगी पहला चरण में कल से जन जागरण अभियान 
प्रखंड से पंचायत स्तर तक चलाया जाएगा।