श्रावणी मेला के 26वें दिन अंतिम सोमवारी को बोल बम से गूंजी बाबानगरी
श्रावणी मेला के 26वें दिन अंतिम सोमवारी को बोल बम से गूंजी बाबानगरी
• सुबह 4:13 बजे खुला बाबा मंदिर का पट
अमित कुमार,
रांची एक्सप्रेस ब्यूरो
देवघर : राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 26वें दिन और चौथी व अंतिम सोमवारी, 24 अगस्त को अहले सुबह से ही बाबा नगरी शिवमय हो गई। प्रातः 04:13 बजे मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया।
मंदिर का पट खुलते ही कतार में खड़े लाखों कांवरियों ने "हर-हर महादेव" और "बोल-बम" के गगनभेदी जयकारों के साथ बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण किया। शिवभक्तों की गूंज से बाबा मंदिर परिसर सहित पूरा रूट लाइन गुंजायमान है।
सभी कांवरिया कतारबद्ध होकर बाबा का जयघोष करते हुए निरंतर बाबा मंदिर की ओर आगे बढ़ रहे हैं। अंतिम सोमवारी होने के कारण रूट लाइन में केसरिया वस्त्र धारण किए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ है। देवघर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख़्ता इंतजाम किए हैं।
जिला प्रशासन के अनुसार आज अंतिम सोमवारी पर 03 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जलार्पण करने की संभावना है।





