मारवाड़ी महिला समिति की प्रांतीय अध्यक्षा व कोषाध्यक्ष का हुआ मधुपुर आगमन
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
मधुपुर बाजार (देवघर) : मारवाड़ी महिला समिति की प्रांतीय अध्यक्षा प्रभा पड़िया एवं प्रांतीय कोषाध्यक्ष ललिता सरायवाला का शाखा भ्रमण को लेकर मधुपुर आगमन हुआ.
इसको लेकर मधुपुर शाखा में अत्यंत हर्ष एवं गौरव का माहौल रहा. निजी आवासीय परिसर में मंच के सभी सदस्यों ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष प्रभा दी ने समिति की गतिविधियों की सराहना करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने हेतु अपने प्रेरणादायी विचार साझा किया. उन्होंने सेवा, संस्कार, संगठन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ निरंतर कार्य करने के लिए सभी सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।
वहीं मंच की अध्यक्ष शालिनी गुटगुटिया ने बताया कि उनका स्नेह, मार्गदर्शन एवं प्रेरणा हम सभी के लिए अत्यंत उत्साहवर्धक रही. मारवाड़ी महिला समिति, मधुपुर शाखा समस्त प्रांतीय पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करती है तथा उनके उज्ज्वल नेतृत्व में संगठन के निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहने की कामना करती हूं।
इस मौके पर मधुपुर समिति में अध्यक्ष के हाथों से 02 नए सदस्य प्रीति शर्मा और स्वाति अग्रवाल का आगमन हुआ है. वही सृजन शाखा में भी शेफाली शर्मा का आगमन हुआ है. मौके पर दर्जनों समिति के सदस्य मौजूद थे।




