योग चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले डीएवी भंडारकोला के छात्रों को किया गया सम्मानित
■ 08 विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक, प्राचार्य ने दी बधाई
रांची एक्सप्रेस संवाददाता
देवघर : जिला योग एसोसिएशन द्वारा आयोजित योग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक प्राप्त करने वाले गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारकोला के विद्यार्थियों को मंगलवार को विद्यालय में सम्मानित किया गया। सम्मान विद्यालय के प्राचार्य मो. मुस्तफा मज़ीद ने किया।
*पदक विजेताओं की सूची*
- स्वर्ण पदक: आर्या गौतम, संजीवनी, उत्सव.
- रजत पदक: सृष्टि, अभिनव सिंह, आदर्श राज.
- कांस्य पदक: सत्यम पांडे, खुशी.
इस अवसर पर प्राचार्य ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा योग केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ जीवन, आत्मानुशासन और मानसिक संतुलन का आधार है।
प्राचार्य ने विद्यार्थियों को नियमित योगाभ्यास करने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय आगे भी विद्यार्थियों की खेल एवं योग प्रतिभाओं को निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने देवघर जिला योग एसोसिएशन, द्वारा योग के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।




