BREAKING NEWS

logo

सांस्कृतिक आदान-प्रदान (Cultural Exchange) कार्यक्रम के अंतर्गत बेल्जियम


सांस्कृतिक आदान-प्रदान (Cultural Exchange) कार्यक्रम के अंतर्गत बेल्जियम से झारखण्ड देखने आए विद्यार्थियों ने आज झारखण्ड विधान सभा का भ्रमण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने झारखण्ड विधान सभा के माननीय अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट की तथा अपने झारखण्ड दौरे के अनुभव साझा किए। इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को झारखण्ड विधान सभा द्वारा प्रकाशित पुस्तक "सदन संवाद" स्मृति-चिह्न स्वरूप भेंट की।
विद्यार्थियों ने झारखण्ड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, सामाजिक विविधता, परंपराओं एवं स्थानीय जीवनशैली को जानने-समझने के अपने अनुभवों को माननीय अध्यक्ष के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि झारखण्ड का सांस्कृतिक वैभव, प्राकृतिक सौंदर्य एवं यहां के लोगों का आत्मीय व्यवहार उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा।
माननीय अध्यक्ष ने बेल्जियम से आए विद्यार्थियों का झारखण्ड विधान सभा में स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक आदान-प्रदान कार्यक्रम विभिन्न देशों के बीच आपसी समझ, मैत्री और ज्ञान के विस्तार को नई दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि शोधार्थी अपने अनुभवों के माध्यम से झारखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं लोकतांत्रिक परंपराओं से विश्व समुदाय को भी अवगत कराएंगे |