BREAKING NEWS

logo

भरत तिवारी एनकाउंटर पर विवाद, बिहार में न्यायिक जांच के आदेश


पटना/भोजपुर: बिहार के भोजपुर जिले में भरत भुशन तिवारी की पुलिस एनकाउंटर में हुई मौत के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना को लेकर जहां पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, वहीं परिजनों और स्थानीय लोगों ने इसे फर्जी एनकाउंटर बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

बताया जा रहा है कि यह घटना 17 जून 2026 को बिलौती गांव में हुई, जहां पुलिस और भरत तिवारी के बीच करीब दो दिन तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। इस दौरान तिवारी सोशल मीडिया पर लाइव भी थे। बाद में पुलिस कार्रवाई में उन्हें गोली लगी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि भरत तिवारी ने आत्मसमर्पण कर दिया था, इसके बावजूद उन्हें गोली मारी गई।

इस मामले ने राजनीतिक रूप ले लिया है और विपक्षी दलों सहित कई संगठनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। बढ़ते दबाव के बीच बिहार सरकार ने पूरे मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं ताकि सच्चाई सामने आ सके।