BREAKING NEWS

logo

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सुल्तानगंज में श्रावणी मेला 2026 का किया उद्घाटन


भागलपुर : माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में आयोजित श्रावणी मेला 2026 का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला बिहार की आस्था और परंपरा का महत्वपूर्ण प्रतीक है, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कांवरियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

श्रावणी मेला के दौरान सुल्तानगंज से देवघर तक की यात्रा में श्रद्धालु गंगाजल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।