BREAKING NEWS

logo

निर्मली अंचल कार्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण


सुपौल, 24 जून । जिलाधिकारी सुपौल सावन कुमार ने बुधवार पूर्वाह्न 10:30 बजे निर्मली अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अंचल स्तर पर संचालित विभिन्न राजस्व एवं जनहित से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने राजस्व महा-अभियान, सहयोग शिविर, परिमार्जन, दाखिल-खारिज तथा भूमि मापी से संबंधित मामलों की प्रगति का आकलन किया।

समीक्षा के दौरान विभिन्न लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों पर गंभीरता व्यक्त करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को सभी लंबित मामलों का निष्पादन एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि आम लोगों से जुड़े राजस्व मामलों के निपटारे में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर मामलों का समाधान सुनिश्चित किया जाए।

औचक निरीक्षण के माध्यम से प्रशासनिक कार्यों की निगरानी और जनसेवाओं की गुणवत्ता में सुधार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों के त्वरित निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि आम नागरिकों को समय पर लाभ मिल सके।