BREAKING NEWS

logo

खेत से 81 लीटर विदेशी शराब बरामद



सुपौल, 08 मई । जिले के मरौना थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक खेत में छापेमारी कर कुल 81 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए खेत में छिपाकर रखी गई विदेशी शराब की खेप को जब्त किया गया। हालांकि मौके से किसी तस्कर की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। बरामद शराब के संबंध में सुपौल पुलिस द्वारा अग्रिम विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है तथा शराब तस्करी से जुड़े लोगों की पहचान की जा रही है।