BREAKING NEWS

logo

एससी एसटी कल्याण छात्रावास पर अवैध कब्जा,युवा संघ अध्यक्ष ने कब्जा मुक्त कराने की प्रशासन से की मांग


अररिया 20 जून।

फारबिसगंज कॉलेज के दक्षिण अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण छात्रावास पर युवा संघ अध्यक्ष युवराज यादव ने भूमि माफिया और शराब कारोबारियों का कब्जा करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में एससी एसटी छात्रावास में सरकार के द्वारा इन छात्रों के लिए निशुल्क बिजली,पानी, दर्जनों शौचालय, बीस कमरे,दो हॉल,विशाल खेल मैदान सहित कई एकड़ में फैले आवासीय सुविधा प्रदान की गई है।जिसमें रहकर छात्राएं अपना पठन-पाठन कर सकते हैं। मगर अवैध कब्जा होने की वजह से एससी एसटी छात्र आज कहीं निजी किराए के मकान में रहने को बेबस है।

युवराज यादव ने एससी-एसटी नेताओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये लोग सिर्फ अंबेडकरजी के जयंती और पुण्यतिथि मनाकर मौन हो जाते हैं।जबकि हक अधिकार और जनहित के मुद्दे को उठाने से यह लोग कोसों दूर होते हैं।

युवराज ने जिला कल्याण पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी से अनुरोध किया कि फारबिसगंज कॉलेज के बगल में 1959 से अनुसूचित जाति जनजाति दक्षिण दिशा में कल्याण छात्रावास को कब्जा मुक्त कराने की दिशा में सकारात्मक पहल करे और वंचित छात्र,छात्राओं को इसमें शिफ्ट करवाया जाय।