BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

बारिश में 12 पाड़हा राजा का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा परिवार


संवाददाता विकास कुमार

बेड़ो: प्रखंड के हरिहरपुर जामटोली गांव में गुरुवार रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण 12 पाड़हा के राजा विशाल उरांव का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया जानकारी के अनुसार विशाल उरांव रात में घर के अंदर सोए हुए थे। अचानक छप्पर की लकड़ियों के चरमराने की आवाज सुनकर वे परिवार के साथ बाहर निकल गए। कुछ ही देर बाद घर का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। घटना में घर में रखे गृहस्थी के सामान मिट्टी और छप्पर के मलबे में दब गए। साथ ही बारिश का पानी भर जाने से बाकी सामान भी बर्बाद हो गया। गनीमत रही कि समय रहते बाहर निकल जाने से कोई हताहत नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही विधायक प्रतिनिधि देवनीश तिग्गा, बुधराम लोहरा, 12 पाड़हा व्यवस्था के प्रवक्ता प्रभारी चरवा उरांव, रोशन केरकेट्टा और लाखो महतो पीड़ित राजा विशाल उरांव के घर पहुंचे। उन्होंने घटना का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।