BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

सन्नी संघी बने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय युवा कार्यकारिणी के सदस्य


जमशेदपुर, 13 अगस्त 2026*
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय युवा इकाई में जमशेदपुर के युवा समाजसेवी सन्नी संघी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। सम्मेलन की ओर से उन्हें औपचारिक मनोनयन-पत्र जारी किया गया। मनोनयन-पत्र में श्री सन्नी संघी की समाजहित में सक्रियता, संगठन क्षमता, अनुभव एवं अटूट निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बसंत कुमार मित्तल एवं राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री नन्दलाल जी अग्रवाल के निर्देशन में युवा शक्ति को संगठित एवं सशक्त बनाने तथा संगठन के कार्यों को देशभर में मजबूती प्रदान करने में उनकी सक्रिय भूमिका की अपेक्षा व्यक्त की गई है।

*छह वर्षों तक अग्रवाल युवा मंच के महामंत्री रहे*
सन्नी संघी ने अग्रवाल युवा मंच, जमशेदपुर के महामंत्री के रूप में लगातार छह वर्षों तक सक्रियता, संगठन क्षमता एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के उपाध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं। सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों में निरंतर सक्रिय रहने के साथ-साथ श्री संघी जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी से भी जुड़े हुए हैं तथा युवाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

*झारखंड के आंदोलनरत छात्रों के समर्थन में आवाज उठाने का संकल्प*
अपने मनोनयन पर श्री सन्नी संघी ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह दायित्व मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। मैं पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ संगठन को मजबूत करने, युवाओं को समाजहित के कार्यों से जोड़ने तथा अग्रवाल समाज की युवा शक्ति को एकजुट एवं सशक्त बनाने के लिए कार्य करूंगा।”
उन्होंने कहा कि झारखंड में अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलनरत छात्र राज्य के भविष्य हैं। उनके मुद्दों और समस्याओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए तथा सरकार को संवेदनशीलता के साथ छात्र हित में उचित समाधान की दिशा में पहल करनी चाहिए। उन्होंने आंदोलनरत छात्रों के लोकतांत्रिक एवं जायज संघर्ष के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि युवा एवं छात्र हित से जुड़े विषयों को उचित मंच पर मजबूती से उठाने का प्रयास किया जाएगा।
श्री संघी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी में अपार ऊर्जा, प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता है। आवश्यकता है कि इस ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देते हुए सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ा जाए। राष्ट्रीय युवा इकाई के माध्यम से युवाओं को संगठन से जोड़ने, उनकी समस्याओं को समझने और समाज के विकास में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने अपने मनोनयन के लिए अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बसंत कुमार मित्तल एवं राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्री नन्दलाल जी अग्रवाल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। साथ ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ओम प्रकाश रिंगसिया, प्रांतीय अध्यक्ष झारखंड श्री संदीप मुरारका एवं प्रांतीय महामंत्री झारखंड श्री अभिषेक अग्रवाल के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।