BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

छतरपुर अनुमंडल पुलिस ने जुलाई में 68 मामलों का किया निष्पादन


लंबित कांडों की संख्या 325 से घटकर 313 हुई, एसडीपीओ कार्यालय ने जारी की मासिक रिपोर्ट

छतरपुर (पलामू) : छतरपुर अनुमंडल पुलिस कार्यालय ने जुलाई माह की कांडों से संबंधित मासिक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार जुलाई 2026 में अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थानों में कुल 56 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि पुलिस ने 68 मामलों का निष्पादन किया। इससे लंबित मामलों की संख्या में कमी आई है।
रिपोर्ट के अनुसार एक जुलाई 2026 को छतरपुर अनुमंडल क्षेत्र में कुल 325 मामले लंबित थे। इनमें 193 गंभीर श्रेणी (एसआर) और 132 गैर गंभीर श्रेणी (एनएसआर) के मामले शामिल थे। जुलाई माह में छतरपुर, हरिहरगंज, नौडीहा बाजार, पिपरा एवं महिला थाना में कुल 19 गंभीर और 37 गैर गंभीर मामले दर्ज किए गए।
वहीं पुलिस ने जुलाई माह के दौरान 26 गंभीर और 42 गैर गंभीर मामलों का निष्पादन किया। इसके बाद 31 जुलाई 2026 तक लंबित मामलों की संख्या घटकर 313 रह गई। इनमें 186 गंभीर और 127 गैर गंभीर मामले शामिल हैं।
एसडीपीओ कार्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई माह में मामलों के निष्पादन की समग्र दर 121 प्रतिशत रही। गंभीर मामलों के निष्पादन की दर 137 प्रतिशत और गैर गंभीर मामलों की निष्पादन दर 114 प्रतिशत दर्ज की गई।
एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, अनुसंधान में तेजी और बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मामलों के शीघ्र निष्पादन से आम लोगों को समय पर न्याय दिलाने में मदद मिलती है।