BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

श्रावणी मेला के 14वें दिन, सुबह 4:07 बजे खुले बाबा मंदिर के पट,


• 'बोल बम' के जयकारों से गूंजी पूरी रूट लाइन

रांची एक्सप्रेस ब्यूरो 

देवघर : राजकीय श्रावणी मेला-2026 के 14वें दिन बुधवार को अहले सुबह से ही बाबा नगरी भक्तिमय हो गई। श्रद्धालुओं की भीड़ और आस्था का नजारा देखते ही बन रहा था।

बुधवार को प्रातः ठीक 04 बजकर 07 मिनट पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोला गया। पट खुलते ही मंदिर परिसर और पूरी रूट लाइन 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठी। इसके बाद कतारबद्ध और सुव्यवस्थित तरीके से जलार्पण का सिलसिला शुरू हो गया।

सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर पहुंचे हजारों कांवरिया पूरी श्रद्धा के साथ बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए आगे बढ़ रहे हैं। कांवरियों के उत्साह और अनुशासन की हर जगह चर्चा हो रही है।

सुबह से ही बीएड कॉलेज से कांवरियों की लंबी कतार शुरू हो गई थी, जो रूट लाइन के माध्यम से अनुशासित तरीके से बाबा मंदिर की ओर बढ़ रही है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख़्ता इंतजाम किए हैं।

रूट लाइन में सुरक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य और साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है ताकि जलार्पण करने आए शिवभक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो। पुलिस और स्वयंसेवक जगह-जगह तैनात हैं और लगातार भीड़ को नियंत्रित कर रहे हैं।

श्रावणी मेले के बीच बाबाधाम में हर दिन भक्तों की संख्या बढ़ रही है और पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में रंगा हुआ है।