BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

ई-रिक्शा के भाड़ा और यातायात को लेकर नगर निगम में बैठक.


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

देवघर : शहर में ई-रिक्शा संचालन को व्यवस्थित और यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को देवघर नगर निगम कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। 
बैठक की अध्यक्षता अपर नगर आयुक्त ने की।

इसमें ई-रिक्शा यूनियन देवघर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में मुख्य रूप से देवघर और जसीडीह क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने* और ई-रिक्शा का किराया निर्धारण करने के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि कोई भी निर्णय लेते समय ई-रिक्शा मालिकों और चालकों के हितों को ध्यान में रखा जाए। उन्होंने रूट निर्धारण, पार्किंग और भाड़ा दरों को लेकर कई सुझाव भी दिए।

यूनियन के अनुरोध पर अपर नगर आयुक्त ने आश्वस्त किया कि प्रशासन ई-रिक्शा चालकों और मालिकों के हितों को प्राथमिकता देते हुए ही आगे का निर्णय लेगा। उन्होंने कहा कि आमजन को सुविधा और चालकों को रोजगार दोनों का संतुलन बनाकर व्यवस्था लागू की जाएगी।
।बैठक में ई-रिक्शा यूनियन देवघर के अध्यक्ष राजेश बलियासे, सचिव सुमित आनंद के अलावा विश्वनाथ राम, मंटू विश्वकर्मा सहित कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

नगर निगम ने कहा कि जल्द ही यूनियन और प्रशासन के संयुक्त समन्वय से नई गाइडलाइन जारी की जाएगी।