BREAKING NEWS

logo

Advertisement
Advertisement

पथरौल मोड़ पर बाइक-ट्रक भिड़ंत, युवक गंभीर रूप से घायल, चालक फरार


रांची एक्सप्रेस संवाददाता 

मधुपुर बाजार (देवघर) : थाना क्षेत्र के पथरौल मोड़ पर मंगलवार शाम को एक बाइक और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए तथा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे उपचार के लिए मधुपुर अनुमंडल अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे देवघर सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. घटना के अनुसार, थाना क्षेत्र के बिल्ली गाँव निवासी धर्मेंद्र कुमार यादव खमरबाद से काम कर वापस पथरौल के इतवारी चौक स्थित अपनी मोबाइल दुकान पर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और पुलिस भी पहुँच गई, लेकिन पुलिस को देखते ही ट्रक का चालक और खलासी वाहन छोड़कर फरार हो गए; पुलिस अब पूरे मामले की जाँच-पड़ताल कर रही है.